Uttar Pradesh News : चंदौली: पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर, चूल्हा व बर्तन समेत हजारों का सामान पार
जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली
चंदौली (उत्तर प्रदेश)। जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभुपुर गांव स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में देर रात चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए किचन का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कमरों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया। सुबह विद्यालय खुलने पर कर्मचारियों को किचन का ताला टूटा मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ ही चोरों की तलाश में जुट गई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान ने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


Subscribe to my channel