Madya Pradesh News : भिंड: मछंड सेवा सहकारी संस्था के सहायक सचिव से मारपीट, आधा दर्जन आरोपियों पर मामला दर्ज
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
भिंड (मध्य प्रदेश)। जिले के रौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मछंड सेवा सहकारी संस्था के सहायक सचिव के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक सचिव विनोद सिंह कुशवाह (निवासी बगियापुरा, थाना रौन) के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने इस मामले में अजीत चौहान (निवासी रूरई, आलमपुर), वीरप्रताप सिंह चौहान (निवासी चाचीपुरा, थाना लहार), पवन गुप्ता (लहार), अभिनंदन चौहान (निवासी बंथरी, थाना रौन) सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पीड़ित सहायक सचिव शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Subscribe to my channel