Madhya Pradesh News : आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. साधना गुप्ता सम्मानित
रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. साधना गुप्ता (पत्नी डॉ. अनिल गुप्ता), संचालिका समाधान आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म चिकित्सालय, रॉक्सी पुल, ग्वालियर को आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंबल क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष श्री राजीव सेठ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महिला सभा की मंत्री श्रीमती ममता गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती राखी गेड़ा, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री धीरज कुचिया, चंबल क्षेत्रीय महिला सभा ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती दीपी चौदा, मंत्री श्रीमती रिचा छिरौलिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती बेबी रेजा तथा कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती साधना खांगट सहित उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें चंबल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों एवं ग्वालियर की स्थानीय पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. साधना गुप्ता द्वारा आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम से समाज की सेवा में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel