Uttar Pradesh News : ब्रेकिंग न्यूज़: चंदौली पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी गो-तस्कर को किया गिरफ्तार, 31 सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली
चंदौली। जनपद की सैयदराजा पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी गो-तस्कर गुलाम मोहम्मद उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने 31 सदस्यीय अंतरराज्यीय गो-तस्करी गिरोह का खुलासा होने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों के बीच करीब ₹187 करोड़ के वित्तीय लेन-देन के साक्ष्य सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न जनपदों में कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में सीओ सदर नामेंद्र कुमार रावत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to my channel