IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, जाम नाली से सड़क पर भरा पानी, छात्रों को परेशानी

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली यू.पी.

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। जनपद चंदौली के सैदूपुर क्षेत्र स्थित बसाढी ग्राम सभा में बारिश के बाद सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियां जाम होने के कारण पानी सड़क पर भर गया, जिससे राहगीरों और विशेषकर विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह मार्ग इंदिरा गांधी आईटीआई कॉलेज आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। कॉलेज के बड़े बाबू ने बताया कि नालियां लंबे समय से जाम हैं, जिसके कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और छात्रों के लिए कॉलेज पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान और सफाई कर्मी को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि सफाई कार्य केवल रोस्टर के नाम पर औपचारिकता तक सीमित रह गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालियों की सफाई कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button