ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जनपद चंदौली के विकासखंड नियमताबाद ब्लॉक परिसर में जलभराव की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है।

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली यू.पी.

चंदौली ब्लॉक कार्यालय के ठीक सामने बारिश का पानी जमा होने से कर्मचारियों, अधिकारियों तथा प्रतिदिन आने वाले फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ब्लॉक परिसर के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी जलभराव के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता व्याप्त है।

इस संबंध में ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा नाली निर्माण का टेंडर स्वीकृत हो चुका है।नाली निर्माण का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही ब्लॉक परिसर में जमा पानी की निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि नाली निर्माण पूरा होने तक अस्थायी रूप से जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि कर्मचारियों, मरीजों और आम नागरिकों को राहत मिल सके तथा संभावित बीमारियों के खतरे को रोका जा सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button