Gujarat News : वडोदरा: PCB की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब तस्करी मामले में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
ब्यूरो चीफ पठान अकबरखान वडोदरा, गुजरात
वडोदरा (गुजरात)। वडोदरा शहर पुलिस की क्राइम प्रिवेंशन ब्रांच (PCB) ने विदेशी शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11.36 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, शहर में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस आयुक्त नरसिंह कोहर के मार्गदर्शन में PCB को सूचना मिली थी कि बापोद क्षेत्र से अवैध रूप से विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने वाघोडिया रोड स्थित धनलक्ष्मी सोसायटी क्षेत्र में छापेमारी की।

गिरफ्तार आरोपी
- योगेश विष्णुभाई चावड़ा, निवासी धनलक्ष्मी सोसायटी, वाघोडिया रोड, बापोद, वडोदरा।
फरार आरोपी
- अभिषेक उर्फ अब्बू मुकेशभाई धोबी, निवासी अंबिकेश्वर सोसायटी, परिवार चार रास्ता के पास, वडोदरा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारत में निर्मित विदेशी शराब के तीन टिन, एक मोबाइल फोन तथा एक चार पहिया वाहन सहित कुल 11,36,769 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया। इस संबंध में बापोद पुलिस स्टेशन में गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर जे.आर. गामित एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
Subscribe to my channel