ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : होमगार्ड सीधी भर्ती-2025: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने DV व PST प्रक्रिया का किया निरीक्षण, पारदर्शी भर्ती के दिए निर्देश

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश होमगार्ड सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत संचालित अभिलेख सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) प्रक्रिया का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने निरीक्षण कर भर्ती व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण की पूरी प्रक्रिया का गहनता से अवलोकन किया और भर्ती कार्य की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी के साथ समान व्यवहार किया जाए तथा निर्धारित मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए।

एसएसपी ने भर्ती स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button