ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सावन के प्रथम सोमवार पर माहेश्वरी धर्मशाला में शिवभक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

भरथना। सावन माह के प्रथम सोमवार पर मोहल्ला मोतीगंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं महाआरती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दुग्ध, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा परिसर शिवमय हो उठा।

इस अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम में मंदिर पुजारी अरुण शुक्ला सहित बॉबी गुप्ता, कन्हैया पोरवाल, राजू साई, हरविलास, गोकरन दास, शिव कुमार बाबा, राजू पोरवाल, रामरतन, मटरू, अनमोल एवं सूर्यांश कुमार का विशेष सहयोग रहा। अंत में महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button