Madhya Pradesh News : दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी
रिपोर्टर विनोद सुरावत नीमच मध्य प्रदेश
दतिया (मध्य प्रदेश)। दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विनोद सुरावत मालखेड़ा ने विजयी प्रत्याशी को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत केवल एक उम्मीदवार की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, लोकतंत्र की शक्ति और जनसेवा के संकल्प की जीत है।

उन्होंने कहा कि दतिया की जागरूक जनता ने जनसेवा, विकास और विश्वास की राजनीति पर भरोसा जताया है। साथ ही कांग्रेस परिवार के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विनोद सुरावत मालखेड़ा ने विश्वास जताया कि यह जनादेश क्षेत्र में विकास, जनकल्याण और जनहित के कार्यों को नई दिशा देगा तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दतिया की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस जनसमर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए सभी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।

Subscribe to my channel