
✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग सुकमा जिले में बीजापुर जिले में तेंदूपत्ता संग्राहक लोगों से जो पिछले वर्ष तेंदूपत्ता खरीदा गया चाहे ठेकेदार के माध्यम से हो चाहे विभाग के माध्यम से आज भी करोड़ों रुपए उनका बाकी है वह लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. ना इस और जिला प्रशासन ध्यान दे रही है और ना ही कांग्रेस शासन लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि मान्यता प्राप्त विपक्ष जो 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रही भाजपा ना प्रदेश स्तर पर सक्रिय दिख रही है ना जिला स्तर पर. दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र बीजापुर विधानसभा क्षेत्र सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र मैं लगभग निर्णायक वोटर यही है. क्या दोनों पार्टी में तेंदूपत्ता ठेकेदारों का वर्चस्व है जिसके कारण वे मौन है. यह उपरोक्त जिलों में चर्चा का विषय है.

Subscribe to my channel