ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : नहर में स्नान के दौरान 12 वर्षीय बालक डूबा, तलाश जारी

जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को नहर में स्नान के दौरान 12 वर्षीय बालक के डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सावन कुमार (12 वर्ष) अपने एक दोस्त के साथ नहर पर गया था। बताया जा रहा है कि उसका दोस्त कपड़ा धोने जा रहा था, इसी दौरान सावन नहर में नहाने लगा और गहरे पानी में डूब गया।

साथ मौजूद दोस्त ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बालक की तलाश शुरू कर दी। NDRF टीम का इंतजार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर अलीनगर इंस्पेक्टर गगन राज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं खोजबीन कार्य की निगरानी कर रहे हैं। यह घटना चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौदा चौकी के नई कोट नहर पुलिया की है। पुलिस और स्थानीय लोग बालक की तलाश में जुटे हुए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button