ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : फिर से सुर्खियों में सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रधान के बीच विवाद
जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली
चंदौली में सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल और पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के बीच विवाद का मामला सामने आया है। कुछ दिन पूर्व भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के परिवार के लोगों ने गार्गी पटेल से की थी मारपीट गार्गी पटेल ने पूर्व प्रधान पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। वहीं, वीरेंद्र यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मौके और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुर गांव का है।

Subscribe to my channel