ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा करेंगे सुभाष चौधरी – बने जिला अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा मथुरा जनपद में संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रज फ्रेंड कैरियर के संचालक एवं प्रख्यात ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुभाष चौधरी को सर्वसम्मति से मथुरा जिला यूनियन अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नियुक्ति पत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. शर्मा द्वारा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने सुभाष चौधरी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि वे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टरों को एकजुट कर उनके अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में जसमत प्रधान, भजन प्रधान, सलीम पठान, लाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button