Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 6 अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 घायल, 9 कुंतल चोरी का बिजली तार बरामद ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर, 30 जुलाई: थाना शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने ग्राम हरसौली स्थित एक बैंक में चोरी का प्रयास किया था। इसके अलावा गिरोह विद्युत विभाग के बिजली तार चोरी की घटनाओं में भी शामिल था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन घटनाओं का सफल अनावरण कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन, करीब 9 कुंतल चोरी किया गया विद्युत तार तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना शाहपुर पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।


Subscribe to my channel