ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : किसी का विरोध नहीं, व्यवस्था पर विचार” – मथुरा में आरक्षण पर नया जन-जागरण अभियान

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा। शिक्षा, रोजगार और समान अवसर के मुद्दे पर मथुरा में “आरक्षण हटाओ, जाति नहीं” जन-जागरण अभियान को लेकर युवाओं की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे कुंवर विष्णु सिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री – क्षत्रिय करणी सेना मथुरा एवं समाजसेवी, ने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य किसी जाति, वर्ग या समुदाय का विरोध करना नहीं है। बल्कि समान अवसर, योग्यता आधारित व्यवस्था और राष्ट्रहित में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रत्येक जाति और समाज सम्मान का पात्र है। हमारे पूर्वजों ने अपनी संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक पहचान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अनेक संघर्ष किए तथा प्राणों तक का बलिदान दिया। इसलिए यह अभियान किसी भी जाति को समाप्त करने या उसके सम्मान को ठेस पहुँचाने का नहीं, बल्कि “जाति नहीं, आरक्षण व्यवस्था पर विचार” का अभियान है।

कुंवर विष्णु सिंह ने कहा कि सरकारी सहायता एवं विशेष सुविधाओं का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, दिव्यांगजनों, शहीदों के आश्रितों तथा वास्तविक जरूरतमंद नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए। साथ ही शिक्षा एवं रोजगार में पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता आधारित अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने मथुरा के सभी सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, युवाओं एवं सम्मानित नागरिकों से इस जन-जागरण अभियान में जुड़ने की अपील की। कहा कि समाज जितनी अधिक संख्या में साथ आएगा, उतनी ही प्रभावी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात शासन एवं प्रशासन तक पहुँचाई जा सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही संविधान एवं कानून के दायरे में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, जनसंवाद एवं हस्ताक्षर अभियान की तारीख, समय और स्थान की घोषणा की जाएगी।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button