Uttar Pradesh News : मुड़िया पूर्णिमा मेले में यदुवंशी धर्मशाला ने शुरू की बादाम की ठंडाई और शीतल जल की प्याऊ

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
गोवर्धन (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेले के पावन अवसर पर अखिल भारतीय यदुवंशी (जादौन) धर्मशाला के तत्वावधान में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बादाम की ठंडाई एवं शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं को स्वयं ठंडाई और ठंडा पानी पिलाकर सेवा का संदेश दिया।
उपस्थित रहे: श्याम प्रताप सिंह अध्यक्ष, छीतो बाबूजी उमराया, अमर सिंह प्रमुख बुखरारी, बीरी सिंह बरका, बीरी सिंह नगला बृजा, भीमा प्रमुख, शंकर प्रधान, पप्पू पहलवान अलवाई, ठाकुर बलवीर सिंह देवपुरा आगरा, भूप सिंह प्रधान शहजादपुर, मूलचंद कमई, धनीराम प्रधान ड्रावली, राजेंद्र सिंह गढ़ी दद्दी, ठाकुर कृष्ण पाल सिंह मामनखुर्द बुलंदशहर सहित कई समाजसेवी। कार्यक्रम स्थल पर “जय यदुवंश”, “जय श्रीकृष्ण”, “जय श्री राधे” और “गिर्राज महाराज की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। पदाधिकारियों ने कहा – “श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और ये सेवा पूरे मेले तक जारी रहेगी।


Subscribe to my channel