Uttar Pradesh News : पुष्पवर्षा से गूंजा कांवड़ मार्ग, SSP संजय कुमार वर्मा ने शिवभक्तों का किया भव्य स्वागत ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर, 29 जुलाई: कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान मुजफ्फरनगर में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत का भव्य दृश्य देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान SSP ने कांवड़ियों से संवाद करते हुए उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

SSP संजय कुमार वर्मा ने कांवड़ियों से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करने तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। कांवड़ियों ने भी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पुष्पवर्षा के माध्यम से मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, आस्था और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।


Subscribe to my channel