ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का DIG अभिषेक सिंह ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की ली विस्तृत जानकारी

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: 29 जुलाई। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सहारनपुर परिक्षेत्र, श्री अभिषेक सिंह ने कांवड़ सेल का निरीक्षण कर यात्रा से जुड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान DIG ने कांवड़ यात्रा के लिए की गई सुरक्षा तैयारियों, निगरानी व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।

DIG अभिषेक सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जाए, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुस्तैदी, अनुशासन और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button