ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : गुरु पूर्णिमा पर माहेश्वरी धर्मशाला में भंडारे का आयोजन, कन्याओं का पूजन कर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
भरथना। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कस्बा भरथना के मोहल्ला मोतीगंज स्थित रेलवे फाटक के समीप माहेश्वरी धर्मशाला में श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया तथा सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धर्मशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अरुण शुक्ला, अजय शुक्ला, पंकज शुक्ला, कृष्णा शुक्ला, कन्हैया पोरवाल, राजा, इंद्र कुमार, मनोज यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel