ब्रेकिंग न्यूज़
Bihar News : 18.78 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार मरहिया मोड़ पर गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर मरहिया मोड़ के पास से पुलिस ने काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 18.78 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ग्राम बगाड़ी, थाना रामगढ़ निवासी रवि सिंह उर्फ अनुज सिंह, उम्र 20 वर्ष, पिता बबलू सिंह एवं इरफान अंसारी उर्फ इरफान नाई, उम्र 20 वर्ष, पिता निजामुद्दीन नाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बरामद शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजि. नं. BR 45T 2839 को जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


Subscribe to my channel