ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना रोहनिया श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रोहनिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी कमिश्नरेट सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया अवधेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह एवं चौकी प्रभारी मोहनसराय देवेन्द्र कुमार दूबे अपनी पुलिस टीम के साथ लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।


मोहनसराय से रोहनिया कांवड़ मार्ग पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए। मोहनसराय अंडरपास के समीप सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कराई गई तथा श्रद्धालु कांवड़ियों के स्वागत के लिए टेंट एवं स्वागत द्वार भी स्थापित किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास के दौरान पूरे कांवड़ मार्ग पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button