Uttar Pradesh News : गड्ढों से भरी सड़क से परेशान कोटा बस्ती के लोग, शक्तिनगर-तेलगवा रोड पर हादसों का खतरा*
रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
सोनभद्र, शक्तिनगर शक्तिनगर से तेलगवा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क कोटा बस्ती क्षेत्र में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। क्या है मामला पिछले कई महीनों से इस रोड की मरम्मत नहीं हुई है। थोड़ी सी बारिश में ही गड्ढों में पानी भर जाता है और हादसे का कारण बनता है। रोजाना सैकड़ों दोपहिया, बस, ट्रक और स्कूल वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं।

स्थानीय लोग नाराज कोटा बस्ती निवासी ने बताया “इस रोड से मरीज, बच्चे और मजदूर रोज आते-जाते हैं। 2 दिन पहले एक बाइक गड्ढे में गिर गई थी। प्रशासन आंख बंद करके बैठा है।” महिलाओं का कहना है कि गड्ढों के कारण एम्बुलेंस और स्कूल बस को भी दिक्कत होती है। ड्राइवरों का गुस्सा ड्राइवरों का कहना है कि गड्ढों की वजह से गाड़ी का टायर, सस्पेंशन और इंजन सब खराब हो रहा है। एक ड्राइवर बोला “10 मिनट का रास्ता 40 मिनट में कटता है। तेल भी ज्यादा लगता है और गाड़ी भी टूटती है।” क्या मांग है ग्रामीणों और ड्राइवरों ने PWD विभाग व शक्तिनगर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए।

Subscribe to my channel