Bihar News : कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 455 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
कैमूर (बिहार)। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से लगभग 455 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक टाटा नेक्सान और एक महिंद्रा जाइलो वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की गई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों वाहनों को शराब सहित कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Subscribe to my channel