Uttar Pradesh News : तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, पति की मौजूदगी में मंदिर में हुई शादी
जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली
चंदौली। जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। खास बात यह रही कि विवाह के दौरान महिला का पति भी मौके पर मौजूद था। इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
बताया जा रहा है कि महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का पिछले दो वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। वहीं महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। प्रेमी का दावा है कि दोनों की मुलाकात ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला करते हुए मंदिर में विवाह कर लिया।
इस अनोखे विवाह के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना ने सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है। फिलहाल, इस मामले में संबंधित पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। यदि किसी प्रकार की कानूनी शिकायत दर्ज होती है, तो पुलिस नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Subscribe to my channel