Bihar News : छपरा: वरीय पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
छपरा (सारण, बिहार)। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा 24 जुलाई 2026 को पुलिस कार्यालय, छपरा में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि पुलिस कार्यालय, छपरा में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है, जहां आम नागरिक अपनी शिकायतें एवं समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। पुलिस का उद्देश्य जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत बनाना है।

Subscribe to my channel