ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कमिश्नर श्री सुचारी ने ली 31 जुलाई की वीसी की तैयारी बैठक

खाद की कोई कमी नहीं, प्रतिदिन खुलें वितरण केन्द्र - कमिश्नर श्री सुचारी स्वास्थ्य, कृषि, नगरीय विकास सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मुख्य सचिव द्वारा 31 जुलाई को ली जाने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस की तैयारियों के संबंध में कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने कमिश्नर कार्यालय में संभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कमिश्नर श्री सुचारी ने कृषि, स्वास्थ्य, नगरीय विकास, राजस्व, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सहित प्रमुख सेक्टरों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। खाद एवं कृषि से जुड़े निर्देश कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि संभाग में खाद की कोई कमी नहीं है। यूरिया एवं डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है*। किसानों को असुविधा न हो इसके लिए संभाग के प्रत्येक जिले में खाद वितरण केन्द्र प्रतिदिन खोले जाएं। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फसल बीमा प्रकरणों में किसानों को राहत राशि का लाभ दिलाने और उपलब्ध बजट का समय-सीमा में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पशुपालन के संबंध में उन्होंने पशुओं का टीकाकरण बढ़ाने, कृत्रिम गर्भाधान का प्रतिशत जो अभी 34 प्रतिशत है उसे और बेहतर बनाने तथा हितग्राहियों को क्षीरधारा ग्राम योजना से लाभान्वित करने को कहा। मत्स्य पालन के लिए तालाब निर्माण पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार पर जोर स्वास्थ्य एवं पोषण की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सुमन कॉल सेंटर के माध्यम से हितग्राहियों का फॉलोअप समय-समय पर लिया जाए। सभी अस्पतालों में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के प्रयास किए जाएं। संभाग में अभी मातृ मृत्यु दर 90 प्रति एक लाख एवं शिशु मृत्यु दर 36 है। कुपोषण, टीबी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट, मधुमेह एवं रक्तचाप नियंत्रण के क्षेत्र में भी कार्य किए जाएं। नगरीय विकास, जल जीवन मिशन एवं राजस्व कमिश्नर ने जल जीवन मिशन की प्रगति के लिए विशेष प्रयास करने और संभाग में कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। नगरीय विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 एवं अमृत योजना के कार्यों में प्रगति बढ़ाने, स्वच्छता पर ध्यान देने और श्वान आश्रय स्थल संचालित करने के निर्देश दिए। सुशासन के अंतर्गत उन्होंने नामांतरण एवं बंटवारा के प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री पी.सी. शर्मा सहित स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, नगरीय विकास, पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं राजस्व विभाग के संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button