Noida News : नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे मौजूद हैं, जहां आज भारी बारिश के बाद सड़क का लगभग 50 मीटर लंबा डिवाइडर अचानक भरभराकर गिर गया।
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे मौजूद हैं, जहां आज भारी बारिश के बाद सड़क का लगभग 50 मीटर लंबा डिवाइडर अचानक भरभराकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। डिवाइडर गिरने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनज़र घेर लिया गया है और यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार हुई तेज बारिश और मिट्टी के कमजोर होने की वजह से डिवाइडर का हिस्सा ढह गया। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि इस मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Subscribe to my channel