Madya Pradesh News : जनपद पंचायत टोंक खुर्द की ग्राम पंचायत रंधन खेड़ी में स्वच्छता अभियान

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
टोंक खुर्द भारत मिशन के तहत वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सरपंच प्रतिनिधि राजा भानेज के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा गाँव की स्वच्छता और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अनेक कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं: नालियों एवं जल स्रोतों की सफाई: गंदे पानी की सुचारू निकासी के लिए नालियों की नियमित सफाई की जा रही है और जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है। यह अभियान ग्राम पंचायत सरपंच सचिव ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहने शासकीय स्कूल के अध्यापकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया,

कचरा गाँव के विभिन्न हिस्सों से कचरा इकट्ठा कर उसका सही निपटान किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों की सफाई: पंचायत भवन, शासकीय स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के परिसरों में रोज़ाना साफ-सफाई की जा रही है।

Subscribe to my channel