ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : Fatehpur-वाहन चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर को पुलिस ने दबोचा,2 चोरी की बाइकें भी बरामद।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

सुल्तानपुर घोष पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान हासिल हुई सफलता,थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह,उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल यज्ञनारायण, आनंद कुमार, दीपक कुमार व आरक्षी शुभम कुमार कार्यवाही के दौरान मौजूद रहें,

पुलिस की जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के कर्मेपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग करते समय कर्मेपुर मोड़ की ओर से आ रहे एक बाइक सवार से रोककर बाइक के कागजात की जांच की गई तो इस दौरान दस्तावेज नहीं मिलें,जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम सिंह उर्फ नंगू यादव (45 वर्ष), पुत्र वासुदेव, निवासी ग्राम देवारा, थाना सुल्तानपुर घोष बताया,पूछताछ के दौरान उसने बताया कि 21 जुलाई की रात को बहेरा चौकी क्षेत्र से हीरो स्प्लेंडर आई-स्मार्ट (UP73M2615) चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जहां पुलिस द्वारा वाहन के नंबर, इंजन व चेसिस नंबर की जांच की गई तो बाइक संग्दिध लगी,इसी दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस द्वारा एक अन्य चोरी की हीरो सुपर स्प्लेंडर (UP71AA6412) भी बरामद की गई है, जहां आरोपी व बाइकों को कब्जे में लेकर BNS के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button