Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट में एडीजी जोन नवीन अरोड़ा को बनाया गया
वाराणसी में तैनात आई पी एस पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त बनाया गया

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। एडीजी से प्रोन्नत होकर पुलिस महानिदेशक (डीजी) बने अमरेंद्र कुमार सिंह सेंगर को डीजी इंटेलिजेंस के साथ-साथ डीजी सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वहीं एडीजी से डीजी पद पर प्रोन्नत हुए अशोक मुथा जैन को उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

पीयूष मौर्डिया को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) बनाया गया है। इसके अलावा नवीन अरोड़ा को एडीजी वाराणसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के नए पुलिस आयुक्त के रूप में तरुण गाबा की नियुक्ति की गई है। इन तबादलों और नई नियुक्तियों को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Subscribe to my channel