Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना जंसा पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट जंसा थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीनों वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मुनर पुत्र फक्कड़ हरिजन निवासी ग्राम महमदपुर, शम्भु गुप्ता पुत्र धूसे गुप्ता निवासी ग्राम बड़ौरा बाजार तथा मोनिन पुत्र मुलाम हुसैन निवासी ग्राम सजोई, थाना जंसा शामिल हैं।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। जंसा पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह, चौकी प्रभारी परमपुर आयुष कुमार ओझा, चौकी प्रभारी कस्बा जंसा मयंक सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, रिक्रूट कांस्टेबल अनुराग यादव एवं रिक्रूट कांस्टेबल शुभम सिंह शामिल रहे।

Subscribe to my channel