खेलमध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नगर के प्रसिद्ध श्री केला वाले हनुमान जी मंदिर पर हुआ दंगल, कुश्ती और मेले का आयोजन

ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

शिवपुरी :- खबर शिवपुरी जिले के बैराड़ से है जहां आज बैराड़ नगर के बैराड़ गांव तहसील पोहरी जिला शिवपुरी के प्रसिद्ध श्री केला वाले हनुमान जी मंदिर पर आज गुरुवार सुबह से ही विशाल मेला फूल बंगला एवं भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया श्री केला वाले हनुमान जी का विशाल मेला लगातार कई वर्षों से लगता आ रहा है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री केला वाले हनुमान जी मंदिर पर कुश्ती दंगल एवं नाल उठाने का आयोजन किया गया यह प्रसिद्ध मेला हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के दिन ही रखा जाता है और सभी भक्तों गणों पहलवानों दुकानदारों संगीत प्रेमियों ने मेले के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस मेले में विजई पहलवानों को नगर परिषद अध्यक्ष बैराड़ मालती लक्ष्मण सिंह रावत पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस दौरान बैराड़ पुलिस भी मौके पर मौजूद रहे आपको बता दें कि बैराड़ पुलिस के द्वारा केला वाले हनुमान जी मंदिर पर मेले में पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई की जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को भली-भांति निभाया दंगल कुश्ती में भाग ले रहे प्रतियोगिताओं को पहला दूसरा और तीसरा पुरस्कार भी दिया गया मेले में नाल उठाने की प्रतियोगिता में विजई हुए ग्राम डाबरपुरा के सौरभ झा रीको 1100 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया और केला वाले हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया मेला समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के कुश्ती दंगल में आगरा झांसी कानपुर दिल्ली दूर-दूर से पहलवान आते हैं और अपनी प्रतियोगिताएं दिखाते हैं समिति के द्वारा आखिरी दंगल कुश्ती की इनाम ₹11000 रखी गई थी,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button