महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News मुल शहर मे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अभिषेक पूजा एवं महाप्रसाद का आयोजन

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

हिन्दू धर्म के संकटमोचन श्रीराम भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शहर के विविध मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। यहां के बस स्थानक स्थित हनुमान मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही अभिषेक व पूजा की शुरुआत की गई तथा महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन हनुमान मंदिर समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से ज्येष्ठ समाजसेवी तथा चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत द्वारा हर वर्ष किया जाता है। वैसे ही, यहां के रेल्वे स्थानक स्थित जुना सोमनाथ हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया।यह आयोजन श्री साई मित्र परिवार द्वारा हर वर्ष किया जाता है।पुलिस स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर मे भी पुलिस विभाग द्वारा महाभोज का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर शहर को भगवे रंग मे सजाया गया था और दिनभर सभी मंदिरों में श्रद्धालु का हुजूम देखा गया। शाम को हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा सोमनाथ रोड पर स्थित बलकी देव मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें प्रत्यक्ष रूप में हनुमान जी की वेशभूषा धारण किए पुरुष विशेष आकर्षण रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के नेतृत्व मे कड़ा बंदोबस्त रखा गया था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button