झारखण्डराज्य

Jharkhand News 55 अपराधियों का गिरोह चलाता है फरार प्रिंस खान,अब एटीएस खंगालेगी गिरोह की कुंडली-सीआईडी

सीआईडी ने तैयार की है प्रिंस खान के गुर्गो की सूची,कुर्की से लेकर यूएपीए की धारा जोड़ने की भी होगी कार्रवाई

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान उर्फ हैदर अली उर्फ छोटे सरकार (34) के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। झारखण्ड पुलिस की अपराध निरोधी दस्ता (एटीएस) अब प्रिंस खान गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इस संबंध में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने प्रिंस खान गिरोह की पूरी कुंडली तैयार की है। प्रिंस खान के गिरोह में उसके 54 गुर्गे है जिनके बल बुते वह अपराध करता है। इनमें से कुछ जेल के अंदर है तो कुछ जेल के बाहर।अब एटीएस गिरोह के इन अपराधकर्मियों के विरुद्ध कुर्की जब्ती से लेकर यूएपीए की धारा जोड़ने तक की कार्रवाई करेगा। इस संबंध में एटीएस एसपी को बुधवार को निर्देश भी जारी किए गए है। इनके विरुद्ध ये होगी कार्रवाई गिरोह के फरार अपराधककर्मी की वर्तमान स्थिति क्या है, अगर वे फरार है तो उनपर पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। उनके घर की कुर्की होगी।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button