झारखण्डराज्य

Jharkhand News विद्यार्थी परिषद ने श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 108 नारियल फोड़कर कतरास कॉलेज इकाई का विस्तार

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

कतरास : गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कतरास कॉलेज इकाई ने श्री हनुमान जन्मोत्सव को बड़े धूम-धाम से मनाया। परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने कतरास कॉलेज के समीप स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर कतरास की सुख-शांति व समृद्धि के लिए मनोकामना की।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कॉलेज इकाई का विस्तार किया गया व अनेकों विद्यार्थियों को नवीन दायित्व दिए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी प्रेरणा शौनक ने सभी को शुभकामनाएं दी व आशीर्वचन दिए। कॉलेज अध्यक्ष स्वयं स्वर्ण ने नवीन कार्यकर्ताओं के नाम की घोषणा की व नगर मंत्री काजल कुमारी ने भगवा पट देकर नए दायित्व सौपा। गौरभ महतो व प्रिया कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। पूजा सिंह व अंजलि कुमारी सह मंत्री बनी। वंदना सिंह को छात्रा प्रमुख का दायित्व सौपा गया। प्रेम बजरंगी को खेल प्रमुख का दायित्व सौपा गया। कार्यकारिणी सदस्य से रूप में प्रिंस कुमार, आदित्य प्रताप सिंह, प्रीयांशु चौरसिया, सोनम कुमारी, सरिता कुमारी, जयंती कुमारी व मोहित साव का नाम सबसे आगे रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button