ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना बृजमनगंज पुलिस ने संगठित अन्तर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 05 अभियुक्तागण सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

सीसीटीवी, गाण्डिव पोर्टल एवं सटीक पुलिस कार्रवाई से हुआ खुलासा, चोरी के आभूषण गलाकर बनाई गई पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित नकदी व अन्य सामान बरामद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंजः पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बृजमनगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा एक संगठित एवं शातिर अन्तर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्तागण व 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल, घटना में प्रयुक्त ऑटो, नकदी एवं अन्य सामान बरामद किया गया है।

घटना का विवरण-
दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र स्थित एक आभूषण की दुकान से सोने के आभूषण चोरी होने की घटना के संबंध में वादी नूर मोहम्मद पुत्र मो. इब्राहिम निवासी ग्राम बड़हरा इन्ददत्त, थाना कोल्हुई बाजार, जनपद महराजगंज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 303(2), 112 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया तथा गाण्डिव (GANDIVA) पोर्टल की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की। जांच के दौरान मुख्य अभियुक्ता मंजू पत्नी विजय बहादुर पासवान की पहचान हुई, जो पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुकी है। उसके आधार पर गिरोह की अन्य महिला सदस्यों तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो चालक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरोह का कार्य करने का तरीका (Modus Operandi) –
पूछताछ में अभियुक्तागण ने बताया कि सभी महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं तथा योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग जनपदों के बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बनाती थीं। गिरोह की कुछ महिलाएं दुकान में ग्राहक बनकर दुकानदार को बातचीत एवं सामान दिखाने में उलझा देती थीं, जबकि अन्य सदस्य अवसर मिलते ही कीमती आभूषण अथवा सामान चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद सभी सदस्य बिना किसी हड़बड़ी के दुकान से अलग-अलग निकल जाती थीं। गिरोह हमेशा एक ही ऑटो वाहन को रिजर्व कर घटनास्थल तक आता-जाता था, जिससे किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में न आना पड़े और पुलिस की निगरानी से बचा जा सके। चोरी के बाद पहचान छिपाने तथा संदेह से बचने के उद्देश्य से कुछ दिनों तक धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा पर निकल जाते थे। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों को तुरंत गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी, ताकि उनकी पहचान समाप्त हो जाए और उन्हें आसानी से बेचा जा सके।

बरामदगी गिरफ्तार अभियुक्तागण के कब्जे से-
▶️01 अदद पीली धातु की टिकिया (लगभग 5.57 ग्राम)
▶️घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन संख्या UP53LT7603
▶️04 अदद की-पैड मोबाइल फोन
▶️₹12,580 नकद व बरामद किए गए मोबाइल फोनों की आईएमईआई जांच कराई जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक – 24.07.2026

गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम व पता-
1.मंजू पत्नी विजय बहादुर,निवासी आराजी मतौनी पोस्ट कुसुमी बाजार थाना एम्स, जनपद गोरखपुर, उम्र-45 वर्ष, शैक्षिक योग्यता- कक्षा-तीन तक
2.सरिता पत्नी रामभवन,निवासी सूबा बाजार थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर, उम्र- 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता- कक्षा-दो तक
3.सोना पत्नी छोटेलाल,निवासी सूबा बाजार थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर, उम्र-48 वर्ष, शैक्षिक योग्यता-कक्षा- दो तक
4.कुन्ती पत्नी जत्तन, निवासी सूबा बाजार थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर, उम्र- 45 वर्ष, शैक्षिक योग्यता-कक्षा- चार तक
5.मंजू पत्नी राजेश,निवासी सूबा बाजार थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर, उम्र 44 वर्ष, शैक्षिक योग्यता-कक्षा- तीन तक
6.अभियुक्त इन्दल पुत्र गामा,निवासी पोछिया ब्रह्मस्थान थाना झंगहा, जनपद गोरखपुर (ऑटो चालक),उम्र- 38 वर्ष, शैक्षिक योग्यता- आठवी तक

मुख्य अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास-
मंजू पत्नी विजय बहादूर निवासिनी आराजी मतौनी पोस्ट कुसुमी बाजार थाना एम्स जनपद गोरखपुर
1.मु0अ0सं0 602/2015 धारा 379,411 भादवि0 थाना नौतनवा जनपद महराजगंज
2.मु0अ0सं0 331/2022 धारा 379,411 भादवि0 थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3.मु0अ0सं0 80/2024 धारा 380 भादवि0 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
4.मु0अ0सं0 83/2024 धारा 379,411 भादवि0 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा
2.उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह
3.उ0नि0 निरंजन राय
4.म0उ0नि0 अर्चना यादव
5.म0उ0नि0 प्रिया वर्मा
6.का0 राहुल तिवारी
7.का0 अरविन्द खरवार
8.रि0म0का0 अस्मिता पाण्डेय
9.रि0म0का0 खुशबू

जनमानस से अपील-
महराजगंज पुलिस आमजन एवं व्यापारियों से अपील करती है कि भीड़भाड़ वाले बाजारों एवं दुकानों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखें। यदि कोई व्यक्ति या समूह बिना कारण दुकानदार को बातचीत में उलझाने का प्रयास करे अथवा संदिग्ध गतिविधि करता दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, उन्हें नियमित रूप से क्रियाशील रखें तथा दुकान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। महराजगंज पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आमजन का सहयोग एवं सतर्कता ही अपराध की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button