Madya Pradesh News : अल्पायु में किराना व्यापारी सुनील नायर का हृदयाघात से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
टोंक खुर्द क्षेत्र के ग्राम चौबाराधीरा के युवा किराना व्यापारी सुनील नायर (45 वर्ष) का अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय सुनील नायर ग्राम चौबाराधीरा निवासी डॉ. नारायण सिंह नायर के इकलौते पुत्र तथा मयंक (कान्हा) नायर के पूज्य पिताजी थे। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक एवं ग्रामीण उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दुखद अवसर पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व देवास जिला संयोजक श्याम सिंह गालोदिया, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सिंह कराड़ा, पत्रकार विकेश जैन (विक्की भैया), भाजपा नेता राजेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। सुनील नायर के आकस्मिक निधन से ग्राम चौबाराधीरा सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोग उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Subscribe to my channel