ब्रेकिंग न्यूज़

नासिक, महाराष्ट्र : गोदावरी में इस साल की दूसरी बाढ़; चांदोरी के खंडेराव महाराज मंदिर को पानी से घेरा, पुल के पास कचरा फंसने से प्रशासन अलर्ट पर

राहुल रामचन्द्र तालुका रिपोर्टर नासिक महाराष्ट्र

निफाड: नाशिक जिल्हा मे जोरदार बरी.. पिछले दो से तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गोदावरी नदी में इस साल की दूसरी बाढ़ आ गई है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश का जोर लगातार जारी रहने के कारण नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। चांदोरी गांव के ग्रामदेवता श्री खंडेराव महाराज मंदिर को बाढ़ के पानी ने घेर लिया है। साथ ही चांदोरी-साईखेड़ा गांव को जोड़ने वाले पुल के पास बड़ी मात्रा में कचरा/पानवेल फंस जाने से नदी के प्रवाह में रुकावट पैदा हो गई है।

इस कचरे के कारण आसपास के किसानों की खेती और पुल के पायों को खतरा पैदा होने की संभावना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निफाड प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। सरपंचों के प्रयासों को मिली सफलता पिछले कई दिनों से चांदोरी और गोदा तट के सभी सरपंच इस कचरे को हटाने के लिए प्रशासन से लगातार मांग कर रहे थे। चांदोरी और साईखेड़ा के सभी प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवकों ने भी इसके लिए बार-बार मांग की थी। अंततः प्रशासन द्वारा सही समय पर निर्णय लिए जाने से उनके प्रयास सफल हुए हैं। फिलहाल कचरा हटाने का काम जारी है।

सभी प्रशासनिक अधिकारी वर्तमान में नदी और कचरा क्षेत्र के पास मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से नदी किनारे के इलाकों में न जाने की अपील की है।
निफाड प्रतिनिधि: राहुल उन्हवणे (चांदोरीकर)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button