नासिक, महाराष्ट्र : चांदोरी गांव में बाढ़ का पानी घुसा; बस स्टैंड, बाजार और गणेश नगर जलमग्न, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
राहुल रामचन्द्र तालुका रिपोर्टर नासिक महाराष्ट्र
निफाड:इगतपुरी, त्रंबकेश्वर और नाशिक क्षेत्र में पिछले 2-3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गोदावरी नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। इसके चलते चांदोरी और चांदोरी आसपास के निचले इलाकों में चारों तरफ पानी ही पानी भर गया है।आज सुबह से ही चांदोरी गांव की आवासीय बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
चांदोरी बस स्टैंड चारों ओर से पानी से घिर गया है जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
चांदोरी बाजार में भी पानी घुसने से कई दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ है।
इसी तरह चांदोरी का गणेश नगर पूरा इलाका पानी में डूब गया है। घरों में पानी भर जाने से नागरिकों का संसार तबाह हो गया है। अनाज, घरेलू सामान, दोपहिया वाहन और खेतों की फसलों को बड़ा नुकसान होने का प्राथमिक अनुमान है।
प्रशासनिक तंत्र अलर्ट पररात से ही सरकार की सभी मशीनरी चांदोरी और साईखेड़ा गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात है। हर आपातकालीन स्थिति पर प्रशासन की बारीक नजर है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।ग्रामपंचायत सरपंच विनायक खरात और सभी सरकारी अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील कर रहे हैं।
मुआवजे की मांग यह प्राकृतिक आपदा है। शासन द्वारा तुरंत पंचनामा करके ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाए ऐसी मांग चांदोरी के ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। प्रशासन घटनास्थल का दौरा करे और बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मदद दे ऐसी मांग भी जोर पकड़ रही है। वर्तमान में सभी प्रशासनिक अधिकारी चांदोरी क्षेत्र में मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। नागरिकों से नदी किनारे और निचले इलाकों के घरों से सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की अपील की गई है।

Subscribe to my channel