फतेहपुर, उत्तर प्रदेश : कौशांबी में दो अंतरजनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, कार से 1 क्विंटल गांजा बरामद

सतेंद्र कुमार वर्मा रिपोर्टर फतेहपुर उत्तर प्रदेश
कौशांबी/फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): कौशांबी पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टीम और कोखराज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार में ले जाया जा रहा 1 क्विंटल गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की खेप उड़ीसा से फतेहपुर लाई जा रही थी। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अयान और राहुल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फतेहपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई कोखराज थाना क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर की गई। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।
Subscribe to my channel