Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा कार्यक्रम स्थल,

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदे
जनपद फतेहपुर में आगामी प्रस्तावित अति विशिष्ट अतिथि के भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, आगमन एवं निर्गमन मार्गों, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु सभी सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel