ब्रेकिंग न्यूज़

जर्जर पानी टंकी से पेयजल संकट, ग्रामीणों ने विधायक लखेश्वर बघेल से लगाई गुहार

बस्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगनार में पंचायत भवन के समीप स्थित लगभग 15 वर्ष पुरानी पानी टंकी के जर्जर होने से गांव में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है टंकी की खराब स्थिति के कारण पानी का रिसाव होकर सड़क पर बह जाता है, जिससे टंकी में पर्याप्त जल भराव नहीं हो पाता और ग्रामीणों के घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत मंगनार के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बस्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से पानी टंकी जर्जर अवस्था में है, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत या जीर्णोद्धार नहीं कराया गया टंकी से लगातार पानी रिसने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी संग्रहित नहीं हो पाता, जिससे गांव के अनेक घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है भीषण गर्मी के साथ-साथ अब मानसून के दौरान भी ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान उपसरपंच जगू राम नेताम, पंच मगलू राम कश्यप, बेनीराम बघेल, तपेश्वर देवांगन, गौचन देवांगन, धरमु राम बघेल, गुनीराम तथा सेमलाल बघेल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विधायक से मांग की कि गांव की पुरानी पानी टंकी का शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाए ताकि ग्रामीणों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद विधायक लखेश्वर बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जर्जर पानी टंकी का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार की प्रक्रिया बिना विलंब प्रारंभ की जाए, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके। इस अवसर पर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसे उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र के अनेक गांवों में आज भी पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है इस संबंध में वे लगातार राज्य सरकार को पत्र लिखकर तथा विधानसभा के माध्यम से ध्यान आकर्षित करते रहे हैं।

विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि हाल ही में संपन्न मानसून सत्र में भी उन्होंने बस्तर अंचल की पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया, लेकिन सरकार केवल कागजों में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का दावा कर रही है वास्तविकता यह है कि कई गांवों में जल जीवन मिशन और अन्य पेयजल योजनाओं का लाभ लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है जमीनी स्तर पर कार्यों में गंभीर लापरवाही और खानापूर्ति देखने को मिल रही है, जिसका खामियाजा आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत मंगनार की पानी टंकी के जीर्णोद्धार और पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए वे लगातार विभागीय अधिकारियों से मॉनिटरिंग करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर शासन स्तर पर भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे जब तक ग्रामीणों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक वे इस विषय को लगातार उठाते रहेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button