
रिपोर्टर विजय दिवाकर अंबिकापुर छत्तीसगढ़
जांजगीर- चाम्पा। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को दुष्कर्म के मामले में देर रात जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ नैला की रहने वाली खेल शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोपी पलाश चंदेल फरार चल रहा था। साथ ही उसने सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत निरस्त होने के बाद हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका लगाई थी। कल देर रात पलाश चंदेल को एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने फॉर्मल गिरफ्तारी कर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया। बताया जाता है कि कल गिरफ्तारी से सिर्फ 2 दिन पहले ही 4 अप्रैल को हाईकोर्ट से उसे अंतरिम राहत देते हुए अंतरिम जमानत मिली है। जिसके चलते हाईकोर्ट का आदेश पेश करने पर उसे 25 हजार के बंध पत्र व सिक्योरिटी पर रिहा किया गया है। पलाश चंदेल से उसके मोबाइल की जब्ती भी की गई है।

Subscribe to my channel