ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्यवाही: थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल निवासी तस्कर गिरफ्तार, 40.47 ग्राम स्मैक बरामद।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना सोनौली पुलिस एवं एसएसबी 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया।

दिनांक 21.07.2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा से अभियुक्त रनवीर गुरुंग पुत्र धीरज गुरुंग उम्र करीब 19 वर्ष निवासी वार्ड नं. 2 झंडी बाजार नेवढ़िया चौक, जिला रुपनदेही, नेपाल को 40.47 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बरामदगी:  40.47 ग्राम अवैध स्मैक

गिरफ्तार करने वाली टीम:
1.उ0नि0 उमाकान्त सरोज
2.का0 वासुदेव यादव
3.का0 अनूप कुमार

एसएसबी 22वीं वाहिनी टीम:
1.सहायक सेनानायक आदित्य जायसवाल
2.नि./सा. प्रदीप कुमार
3.मुख्य आरक्षी/सा. सर्वेश कुमार
4.आरक्षी/सा. कान्हा राम घसाल
5.आरक्षी/सा. राजेश्वर बसुमतरी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button