Uttar Pradesh News : थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्ता गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महाराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना परसामलिक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय ग्राम न्यायालय नौतनवा, जनपद महराजगंज द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दिनांक 22 जुलाई 2026 को 02 वारंटी अभियुक्ता को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध मु0नं0 01/2022, धारा 323/504 IPC से संबंधित गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्ता को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्ता का नाम पता
1.सरीफुन पत्नी नियामत, निवासी ग्राम शीशमहल टोला परसहवा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज।
2.शीला पत्नी मन्टू उर्फ राममिलन, निवासी ग्राम रेहरा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 रामजीत
उ0नि0 अशोक कुमार
का0 बृजेश यादव
का0 नितीश कुमार
म0का0 रितु
Subscribe to my channel