ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Pradesh News : पेपर लीक सिर्फ परीक्षा का नहीं, लाखों युवाओं के सपनों का कत्ल

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला ग्रामीण के खटनोल जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद सदस्या व भाजपा मंडल सुन्नी की अध्यक्षा शिवानी ठाकुर का कहना है कि पेपर लीक सिर्फ परीक्षा का नहीं, लाखों युवाओं के सपनों का कत्ल है। हिंदुस्तान के प्रतिभावान युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उन्हें कानून के तहत कठोर से कठोर सज़ा मिलनी चाहिए।
शिवानी ठाकुर का मानना है कि कुछ एक राजनीतिक दल युवाओं के आक्रोश को अपने राजनीतिक एजेंडे का ईंधन बना रहे हैं। छात्रों के आंदोलन की आड़ में जातिवाद, धार्मिक उन्माद, नफरत और अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है, ऐसे तत्व की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

युवा न्याय चाहते हैं, राजनीति नहीं।
उन्हें रोजगार चाहिए, दंगे नहीं ।
पारदर्शी भर्ती चाहिए, समाज को बांटने की साजिश नहीं ।

शिवानी ठाकुर का मानना है कि पेपर लीक के दोषियों पर भी कार्रवाई हो और युवाओं की भावनाओं का राजनीतिक शोषण करने वालों पर भी? शिवानी ठाकुर का मानना है कि राष्ट्र हित सर्वोपरि हैं।जब मेहनत से ज़्यादा कीमत भ्रष्टाचार की हो जाए, तो सबसे बड़ा नुकसान उस युवा का होता है जिसने दिन-रात एक कर अपने सपनों को संजोया था।
पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, दोषियों को कड़ी सज़ा और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ही युवाओं के भविष्य की सच्ची सुरक्षा है। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button