ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग टोंक खुर्द संजीव सक्सेना को शासन की न्यायिक जांच में उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बहाल किया।

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

टोंक खुर्द।ग्राम टोंककला तहसील टोंकखुर्द क्षेत्र स्थित टोंक कला में पटाखा फैक्ट्री में दिनांक 14,5,2026 को आगजनी की घटना घटित हुई है। श्री संजीव सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग टोंकखुर्द एवं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला देवास द्वारा विस्फोटक सामग्री के संबंध में शासन निर्धारित मापदण्ड अनुसार क्षेत्रांतर्गत प्रशासकीय निरीक्षण में गंभीर लापरवाही की जाना परिलक्षित होने से कार्यालयीन आदेश दिनांक 16.05.2026 के द्वारा इन्हे निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला देवास नियत किया गया।निलंबन उपरांत कार्यालयीन पत्र कमांक 2791/ दो-स्थापना/2026 उज्जैन दिनांक 18. 06.2026 के माध्यम से श्री संजीव सक्सेना, निलंबित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग टोंकखुर्द जिला देवास के विरूद्ध आरोप-पत्रादि जारी कर जवाब चाहा गया। दिनांक 23.06.2026 को श्री संजीव सक्सेना, निलंबित अनुविभागीय अधिकारी रा. जिला देवास द्वारा आरोप-पत्रादि का बिंदुवार जवाब मय दस्तावेज संलग्न कर प्रस्तुत बताया गया कि म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की अधिसूचना दिनांक 15.05.2026 द्वारा दिनांक 14.05.2026 को ग्राम टोंककला में फटाखा फैक्ट्री में घटित घटना हेतु न्यायिक जांच आयोग का गठन हो चुका है। फटाखा फैक्ट्री लाईसेंस धारी श्री अनिल मालवीय द्वारा विधिक प्रक्रिया का पूर्णतः उल्लघंन कर संबंधित विभागों के अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिये गये। जिसके कारण उक्त घटना घटित हुई।


संजीव सक्सेना, निलंबित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा प्रस्तुत जवाब पर कलेक्टर जिला देवास का अभिमत चाहा गया। कलेक्टर जिला देवास द्वारा दिनांक 08.07.2026 को श्री संजीव सक्सेना, निलंबित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग टोंक खुर्द जिला देवास द्वारा प्रस्तुत जवाब पर अभिमत प्रेषित कर लेख किया गया कि मध्यप्रदेश राजपत्र (साधारण) प्राधिकार से प्रकाशित अधिसूचना दिनांक 15.05.2026 एवं सामान्य प्रशासन विभाग म.प्र. भोपाल के परिपत्र कमांक/एफ गड़-05-0002-2026-गड़-10-एक दिनांक 15.05.2026 अनुसार न्यायिक जांच हेतु जांच आयोग का गठन किया गया था। जिसमें प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर ही आगामी कार्यवाही की जा सकेगी। वर्तमान में न्यायिक जांच प्रचलित होने से संजीव सक्सेना,निलंबित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग टोंक खुर्द जिला देवास को निलंबन से बहाल किया जाना प्रस्तावित किया गया था।अतएव कलेक्टर ऋतुराज सिंह जिला देवास के प्रतिवेदन के आधार पर संजीव सक्सेना,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग टोंक खुर्द जिला देवास को निलंबन से शासन की न्यायिक जांच में उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बहाल किया गया है।निलंबन अवधि का निराकरण न्यायिक जांच में प्राप्त निष्कर्षो के उपरांत किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button