ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और गोवध के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

रिपोर्टर नौरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से गोवंशीय मांस, गोवध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, अवैध तमंचा और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भवानीपुर के जंगल में कुछ लोग गोवध कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिजेंद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लईक पुत्र हसीबुद्धीन निवासी भवानीपुर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गोवंशीय मांस, दो चापड़, एक छुरी, लोहे की रॉड, लकड़ी का गुटका, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने दो फरार साथियों के नाम सुल्तान पुत्र अमीनुद्दीन और आसिम पुत्र छुन्नू, निवासी ग्राम अथाई जमरुद्दीन बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी सुल्तान थाना हल्दौर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button