Noida News : टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान इन दिनों बदहाली और अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है।

सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
मैदान में जगह-जगह कांच की टूटी बोतलें, गंदगी, गड्ढे और अंधेरा होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय यह मैदान असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। यहां शराबखोरी होती है और शराब की बोतलें मैदान में ही तोड़ दी जाती हैं, जिससे सुबह अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों और बच्चों को चोट लगने का खतरा बना रहता है।
इन्हीं समस्याओं को लेकर समाजसेवी रामकुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने नगर परिषद पलेरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपकर मैदान की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और नियमित निगरानी की मांग की है। अब देखना होगा कि नगर परिषद प्रशासन इस गंभीर जनहित के मुद्दे पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और खिलाड़ियों को सुरक्षित एवं बेहतर खेल का माहौल उपलब्ध करा पाता है।

Subscribe to my channel